Wednesday, April 28, 2021

तमन्ना"

..... "इश्क़ ,मोहब्बत की सफर का वो नाव है 
जिसमें सवार हर आशिक सफर पार करने से 
ज़्यादा डूब जाता है !
फिर भी हर कोई इश्क़ के नाव में सफर कर 
डूब जाने  की तमन्ना क्यों रखता है "!!
                                @sirftum.ap

Monday, April 26, 2021

इज़्ज़त"

..... "मोहब्बत का रंग बेमिसाल तब होती है !
ज़ब चाहने वाले के दिल में आपके लिए 
इज़्ज़त बेसुमार होती है "!!
                      @sirftum.ap

Saturday, April 24, 2021

मोहब्बत"

👉.... "जो ढल गयी वो शामिल थी 
जो खत्म हो गयी वो जिंदगी थी !
आगे जो हर किसी को मिलेगी 
वो - मौत होगी 
और  जो नहीं मिलेगी किसी को यंहा 
वो - मोहब्बत होगी" !!
                  @sirftum.ap

Wednesday, April 21, 2021

हिचकी"

💕---- "नींद से उठते ही हिचकियों का जो शोर                   हुआ 
ढूँढा सनम तेरी यादों का वफ़ा बहुत उनमें !
कमबख्त मेरी बेचैनियों का जो हाल हुआ 
हो गयी गुम वो हिचकियाँ घुल कर 
सिर्फ दो घूंट पानी में !!
                         @sirftum.ap

Monday, April 19, 2021

जिंदगी "

👉.... "जिंदगी यंहा हर किसी की माचिस की 
तिल्ली की तरह हो गयी है !
हर एक कदम में चाहे स्तिथि जैसा भी हो 
घिसते भी हम हैं 
जलते भी हम हैं 
और बुझते भी हम ही हैं "!!
                       @sirftum.ap

Saturday, April 17, 2021

सितम "

...... "उनके लबों पर ज़ब मेरा नाम आएगा 
सोचती हूं 
खुद को रुसवाई से फिर कैसे बचा पायेगा !
सुनाकर फ़साना औरों से मेरी बर्बादी का 
क्या उनको मुझपर किया अपना सितम 
याद ना आएगा !!
        ?????????
                        @sirftum.ap

स्वाभाव"

👉.... "जिंदगी में महत्व किसी इंसान की नहीं 
उसके स्वाभाव की होती है !
अब आप पर निर्भर है 
किसी के दिल में राज करना है या फिर 
     दिल से उतर जाना है !!
                       @sirftum.ap

Thursday, April 15, 2021

मतलबी प्यार "

👉.... "ये दुनियां एक बहुत बड़ी बाजार है 
बाजार में जरा संभल कर कदम रखना !
बेसुमार मतलब के लिफाफे में 
 दिल लिए घूमते हैं लोग यंहा 
सोच समझ कर किसी का दिल थामना "!!
                                        @sirftum.ap

अजनबी"

.... " मेरा ये दिल बिना मंजिल के 
अनजानी राहों पर सफर करता रहा !
       मुझसे बिल्कुल अलग सा कोई 
           मुझमें ही बसर करता रहा !!
                                      @sirftum.ap

Tuesday, April 13, 2021

चाहत "

....." गम की बारिश ने भी तेरे नक़्श को धो पाया नहीं 
तूने मुझे खो दिया पर दिल मेरा तुम्हें खो पाया नहीं !
नींद का हल्का गुलाबी सा खुमार है मेरे आँखों में 
हर किसी को लगा देर रात तक शायद मैंने सोया नहीं !
जिसकी वजह से हुई ये हालत मेरी 
वो पत्थर दिल इंसान बिछड़कर
 हमसे कभी रोया नहीं" !!
                  @sirftum.ap

Friday, April 9, 2021

...पैगाम "

...." जा कबूतर जा "
         मेरा पैगाम उन तक पहुंचा दे 
      जो मेरे अपने होने का दावा करके छोड़ गए !
    कभी अगर हो मुसीबत में वो 
         तो हमें याद कर ले....
    सलाह नहीं .... हम उन्हें साथ देंगे !!
                                      @sirftum.ap

प्यार "

...." ये मत सोचना 
      अब तुमसे मोहब्बत की गुजारिश करेंगे हम!
       तेरी जिंदगी से दूर होकर भी 
      सिर्फ तुमसे ही अब एकतरफा
      प्यार करेंगे हम "!!
               @surftum.ap

Wednesday, April 7, 2021

यादें "

👉.... " पलकों के कोरों में कुछ छुपा सा है 
     ना जाने दिल आज क्यों भरा सा है !
रातें पूछती है मेरे जागने का सबब 
क्या राहगीर आज कोई राह भुला सा है ?
पंछी कब का ऊड़ भी गया डाल से 
फिर कौन दिल के मुंडेर पर टिका सा है ?
जलते तो रहते है यादों के चिराग रात - दिन 
फिर ना क्यों दिल में अंधेरा सा है " !!
                                @sirftum.ap 

Tuesday, April 6, 2021

रिश्ते"

कुछ रिश्ते हैं जो खास है , कुछ अपने मेरे पास है 
कुछ रिश्तों ने खामोश किया 
अब तो सिर्फ मेरे अपनों से ही आस है !
बनाया जिसे मैंने अपना था उसने तोड़े 
विश्वास है 
खेला खूब है मेरे जज्बातों से पर उसको नहीं एहसास है !
कुछ हाथों से छुट गए कुछ धीरे - धीरे रूठ गए 
कुछ पहेनकर शरीफ का मुखौटा 
आकर जिंदगी में सबकुछ मेरा लूट गए !!
                                       @sirftum.ap

Sunday, April 4, 2021

दिल की लगी "

"... इजाजत तो हमने दिल लगाने की दी थी !
               बस वो दिमाग़ लगाते गए और 
             हम तबाह होते गए "!!
                              @sirftum

Saturday, April 3, 2021

एहसास दिल की"

दिल्लगी थी या फिर दिल कि लगी थी मेरी 
कंहा तुम समझ पाए !
आवाज़ मेरी हंसी के साथ रोने की भी सुनी 
नमी मेरे आँखों की 
कंहा तुम समझ पाए !!
                    @surftum.ap

Friday, April 2, 2021

साथ तुम्हारा"

"ज़ब होते हैं तन्हा हम !
हाथ में हाथ कोई रखता है तो मालूम होता है 
अनकही बात को किस तरह सुना जाता है !!
                                       @sirftum.ap

Advertise

Featured Post

यादें"

💝.......           " कभी कभी दिल तड़प कर रोता है बहुत  मेरा  मगर फैसला ये ना कर पाते हैं !                   कि  तुम हमें याद आते हो इत...