Thursday, March 25, 2021

फितरत"

जिंदगी में हुए शामिल लोगों के 
बदलते हुए हर एक रूप के रंगों को जेहन में उतारा है मैंने !
और लोग कहते हैं ....
लोग अब आ गया नजदीक रंगों का दिन !!
                                      @sirftum

Wednesday, March 24, 2021

नज़रिया"

तेरा नज़रिया मेरे नज़रिये से बिल्कुल अलग था !
तुझे वक़्त गुज़ारना था 
और 
मुझे रिश्ता निभाना था  !!
                       @sirftum

Tuesday, March 23, 2021

परवाह"

" ख्याल तो मेरा वो पहले की तरहआज भी रखता है !
फर्क सिर्फ इतना है .....
पहले मेरे ओंठों में हंसी देकर  मेरा 
दिल बहलाता था 
आज मेरे आँखों में आंसू देकर वो अपना दिल 
बहलाता है "!!
@sirftum

Monday, March 22, 2021

मोहब्बत हो सिर्फ तुम "

👉.. " बेखबर तो तू भी नहीं मेरे इरादे से 
            प्यार किया है सिर्फ तुमसे ही 
            वो भी बे - इरादे से " !!
                          @Sirftum
                       

Sunday, March 21, 2021

तेरा मेरा साथ"

"बनकर कभी खुशबु तेरे सांसों में बिखरे थे 
सुकून बनकर तेरे दिल में कभी उतरे थे !
महसूस तो तूने भी किया था उन पलों को 
दूर रहकर भी तुमसे हर वक़्त 
तेरे  साथ नज़र आये थे" !!
                           @Sirftum
                   

Thursday, March 18, 2021

यादें"

"दिल ने  कहा ना जाने क्यों आज हुए दर्द सा एहसास हो रहा है !
समझाया मैंने - तू सब्र रख 
दूरियों का मलाल उसे भी होगा ..
देर से ही सही तेरे इश्क़ का एहसास 
उसे भी होगा "!!
               @Sirftum

Wednesday, March 17, 2021

आत्मसम्मान "

"लोगों से रिश्ता निभाकर एक ही बात 
सिखने को मिली है !
खुद की फ़िक्र ना कर-किसी की हद से 
ज्यादा फ़िक्र और इज्जत करोगे 
उसकी नज़रों में आप रद्दी के भाव रहोगे "!!
                                        @Sirftum

Monday, March 15, 2021

फर्क क्यों पड़ना "??

"छूटे हुए हाथों का छूटना अब कैसा अखड़ना!
पड़ चुका है फर्क इतना कि 
अब और कैसा फर्क पड़ना "!!
                                    @Sirftum

Saturday, March 13, 2021

साथ तेरा"

"भले ही जिंदगी में कोई साथ छोड़ दे - अकेले ही रह लेना !
किसी से भी जबरदस्ती रिश्ता निभवाने की जिद्द ना करना"!!
            @sirftum

यादें "

"ज़ब अकेले में किसी को याद कर के मुस्कुराने 
लग जाओ 
तो समझ जाओ बर्बादी की ओर जा रहे हो !
जिसे याद कर आज मुस्कुरा रहे हो 
कल उसी की याद में रोओगे "!!
                                       @Sirftum

Sunday, March 7, 2021

सिर्फ तुम"

"दुआ करो उस रब से कि वो दिन कभी ना आये 
तुझे मेरी खबर ना रहे और मुझे तेरा जूनून ना रहे 
कहीं ऐसा ना हो 
दोनों बिछड़ जाये और दोनों को 
सुकून ही ना रहे "!!
                     @Sirftum

यादें "

"बहुत चुभती है उनकी बातें , उनके वादे 
आंसुओं के पैमाने तक !
बिखरती है उम्मीदें , उनकी यादें 
साझी नज्म के जमाने तक !
इश्क़ ,मोहब्बत ,प्यार और जवानी है 
सिर्फ नासमझी के हर्जाने तक !
सच्ची बातें सवार होती है झूठी कश्ती में 
हर तर्क के मर जाने तक "!!
                                  @sirftum

Friday, March 5, 2021

झूठी मोहब्बत"

"सुना था उनसे मिलने से पहले 
मोहब्बत मिलती है मोहब्बत के बदले !
हुई ज़ब मोहब्बत उनसे ना जाने क्यों
अपनी सोच से वो मोहब्बत के रिवाज़ 
बदल डाले !!
               @Sirftum

Monday, March 1, 2021

मोहब्बत"

"मोहब्बत में तेरे हम इस कदर 
शिद्दत - ऐ - मोहब्बत लिए बैठे हैं !
तुमसे दूर रह कर भी हर पल तुम्हें 
अपने पास लिए बैठे हैं" !!
                      @ Sirftum

Advertise

Featured Post

यादें"

💝.......           " कभी कभी दिल तड़प कर रोता है बहुत  मेरा  मगर फैसला ये ना कर पाते हैं !                   कि  तुम हमें याद आते हो इत...