Wednesday, February 24, 2021

खामियाँ "

"पहना कर अपनी खामियों को
कोई मज़बूरी तो कोई अपने शौक का लिबास यंहा !
जमाना है बहुत खराब 
  अक्सर कहता है कर कोई यहां "!!
                                    @Sirftum

ख्वाहिशें "

"देखा है अक्सर सिमटते हुए 
बहकती तमन्नाओं को तहजीब के दायरे में !
वरना 
यूँ ही इश्क़, अरमान, और ख्वाहिशें 
कभी बेज़ुबान नहीं होती" !!
                               @Sirftum

Monday, February 22, 2021

लफ्ज "

"लफ्जो की दहलिज पर घायल यंहा 
सबकी जुबान है !
कोई है तन्हाई से तो 
कोई यंहा महफ़िल से परेशान है" !!
                                      @Sirftum

Sunday, February 21, 2021

रिश्ते "

"जो रिश्तों की एहमियत को एहसास किया है 
उसे चंदन की  तरह संवारा है !
चाहे चंदन  हजार टुकड़ों में ही क्यों ना टूटकर बिखरा है 
खुशबु खुद में समाये रखा है "!!
                               @Sirftum

कहानी मेरी"

"मेरे मरने के बाद मेरी कहानी लिखना 
इल्ज़ामों में डूबी मेरी जिंदगानी लिखना !
लिखना ये भी कि मेरा दिल तेरी चाहत को तरसता रहा 
बहा है कितनी दफा मेरे आँखों से पानी ये भी लिखना !
ज़ब भी तुझे जरूरत थी मेरी 
मेरे दिल में था कितना परवाह तुम्हारे लिए ये भी लिखना !
लिखना जरूर कि मुझे बेइंतहा मोहब्बत थी तुमसे 
और फिर इस मोहब्बत में मेरी नाकामी लिखना !
लिखना ये भी -तुमने मुझे कभी समझा नहीं 
और ना ही थी कभी तुम्हें  मेरी परवाह भी लिखना !
मेरी एक -एक पल से तुम ही सिर्फ वाकिफ हो 
इसलिए आरजू है मेरी कहानी तुम अपनी जुबानी लिखना "!!
           @Sirftum

Friday, February 19, 2021

यादें "

"मत पूछा करो क़ीमत यादों की उससे जो खुद 
से ही सारी यादों को मिटा दिया !
क़ीमत यादों की वो जानता है जो सिर्फ यादों 
में ही जिंदगी गुजार दिया"!!
                               @Sirftum

Wednesday, February 17, 2021

meri एहमियत"

"कब कहा मैंने - मेरे साथ होने के लिये 
मेरी कोई शर्त भी है!
तय तो तुम्हारी चाहत को  करनी है
दिल में तेरे - मेरी एहमियत कितनी है" !!
                                      @Sirftum

Tuesday, February 16, 2021

चाहत तुम्हारी"

"थाम लुंगी तुम्हारे इजहार के उन परछाईयों को 
देखूंगी मैं ख्वाबो में सिर्फ तेरी ही चाहत को !
लिखूँगी मैं नज़्म तेरे ही नाम की 
जितूँगी मैं हर वो बाजी तेरे इंतजार की" !!
                                        @Sirftum

Sunday, February 14, 2021

एहसास तुम्हारी"

"एक सच छुपा था - ज़ब तुमने कहा मजाक था यार 
फिल्लिंग छुपी थी - ज़ब तुमने कहा मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता !

एक दर्द छुपा था ज़ब- ज़ब तुमने कहा it's ok
एक जरूरत छुपी थी - ज़ब तुमने कहा मुझे अकेला छोड़ दो !

वो गहरी बात छुपी थी - ज़ब तुमने कहा पता नहीं 
बातों का समंदर छुपा था - ज़ब ज़ब तुम खामोश रहे"!!
    @Sirftum

Friday, February 5, 2021

dil की ख्वाहिश"

"अगर कभी कागज हम
 हुए ..तो रब से दुआ यही होगी !
जिंदगी में किसी को तुम्हारे ऐसे पत्र का 
इंतजार हो ...
जिसे तुम बड़े प्यार से लिखो ..
संभाल कर लिफाफे में बंद भी करो ..
फिर होंठों से चिपका कर देर तक सोचो ..
उसे ये भेजूँ या ना भेजूँ "!!
                           @Sirftum

चाहत तुम्हारी"

"एक उम्र बीत चली है तुझे चाहते हुए 
आनेवाले कल में बेखबर मत हो जाना 
बीते कल की तरह !
मौजूद है एहसास तेरी, सांसों में मेरी 
कभी भुला मत देना मुझे यूँ ही 
बस एक पल की तरह "!!
                          @Sirftum

Thursday, February 4, 2021

सिर्फ तुम"

"मेरे सहमे हुए दिल से लेकर खुलकर हँसने तक के सफर में 
सिर्फ तुम थे !
फिर मुझे रुलाना जरूरी था क्या ?

मेरे प्यार की हर पल की खुशियों में जिससे मैंने उम्मीद लगाया 
सिर्फ तुम थे !
फिर उम्मीदों को तोड़ना जरूरी था क्या ?

तुम्हारा तुम ही जानो पर हम जिसके बीना रह नहीं पाते 
सिर्फ तुम थे !
फिर ये बेरुखी से मुँह मोड़ना जरूरी था क्या ?"
                                               @Sirftum

Tuesday, February 2, 2021

दिल की आवाज"

प्रभु .. क्यों प्यार के सफर में दिल इतना रोता है ?
                         सुनो सखी 
 "पैर भिगोये बीना ...
समंदर तो पर किया जय सकता है !
पर आँखे भिगोये बीना प्यार 
कभी संभव नहीं है" !!
                   Sirftum

ख्वाहिश दिल की "

"कुछ कदम साथ चलने मजबूरी है जिंदगी 
दिल ए एहसास मसलने को मजबूर है जिंदगी !
 जानते हैं मंजिल नहीं हैं इस रास्ते पर
फिर भी गम ए रुसवाई मसलने को मजबूर है जिंदगी"!!
   @sirftum


  

Advertise

Featured Post

यादें"

💝.......           " कभी कभी दिल तड़प कर रोता है बहुत  मेरा  मगर फैसला ये ना कर पाते हैं !                   कि  तुम हमें याद आते हो इत...